गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में 11 संकायों के 46 विषयों में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू

श्रीनगर, 2 मार्च। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल वही छात्र कर सकते हैं जिन्होंने अपना पीजी 2024-25 या उससे पहले पूरा कर लिया है।
आवेदन की अंतिम तिथि और फीस
आनलाइन आवेदन शुुरू होने की तिथि 1 मार्च से शुरू हो चुकी है, जबकि अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गयी है। साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जायेगी। सामान्य/ओबीसी के लिए आवेदन 700 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी/एसटी औ दिव्यांग जनों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है।
इस सत्र में विश्वविद्यालय के 11 संकायों में पीएचडी प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें कृषि एवं संबद्ध विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, पृथ्वी विज्ञान, शिक्षा, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, कला एवं भाषाएं, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, प्रबंधन तथा विधि संकाय शामिल हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, पत्रकारिता, विधि और पर्यटन सहित 46 विषयों में शोध के अवसर उपलब्ध होंगे।
आवेदन करने का तरीका
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की अधिकारिक समर्थ पोर्टल hnbguadm.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक information brochure 2025-26 का ध्यान से अवलोकन कर लें। इस HNB Garhwal Univesity Ph.D Admission 2026 Notification वीडियो में पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
विश्वविद्यालय परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों तथा जेआरएफ श्रेणी सहित 484 सीटों पर प्रवेश प्रस्तावित है। प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, गेट, जीपैट, सीड, आईसीएमआर-नेट, डीबीटी-नेट, आईसीएआर-नेट अथवा अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के स्कोर तथा साक्षात्कार के आधार पर संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान शोध प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है।



