उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की गला काटकर हत्या से सनसनी

मेरठ। रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की रविवार देर रात गला काटकर हत्या कर दिये जाने से मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है। पीछे के गेट से घर में घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के शास्त्रीनगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आईजी भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

घर में घुसते ही निकली चीख
सोमवार सुबह जब काम करने वाली बाई घर पहुंची तो तो घर खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो शव देखकर उसकी चीख निकल गयी। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गयी थी। चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सिंह और थाना पुलिस पहुंच गयी थी। घर का सामान भी बिखरा हुआ था। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।

रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैंसर के कारण दो महीने पहले मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

 

Related Articles

Back to top button