उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

‘अबे ये तेरी नहीं, मेरी है…’पत्नी के लिए जब सड़क पर भिड़े दो पति, लुटेरी दुल्हन का हो गए शिकार!

ऋषिकेश। एक कहावत है ‘एक अनार सौ बीमार’। इसी कहावत की तर्ज पर एक मामला ऋषिकेश से सामने आया है, जहां दो पति महाशय एक महिला को अपनी पत्नी बताकर सड़क पर भिड़ गए। काफी देर तक दोनों में पत्नी को लेकर तूतू-मैंमैं होती रही। जब मामला समझ में आया तो तब जाकर दोनों के सिर चकराए। भेद खुलने के बाद दोनों पतियों ने जालसाज पत्नी को लुटेरी दुल्हन बताकर सलाखों के पीछे पहुंचाने का निर्णय लिया।

कोर्ट में चल रहा तलाक का मुकदमा
दरअसल, ऋषिकेश तहसील परिसर के पास दो शख्स आपस में एक ही महिला को अपनी पत्नी बताते हुए सड़क पर उलझने लगे। दोनों शख्स फोटो में दिखाई दे रही महिला पर अपनी पत्नी होने का दावा कर रहे थे। अमित नाम के शख्स ने बताया कि फोटो में दिख रही महिला से उसकी शादी हुई है। उसका 12 साल का एक बेटा भी है। और हाल-फिलहाल दोनों के बीच मुजफ्फरनगर कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। तभी उसको पता चलता है कि उसकी पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को अपने प्यार के जाल में फंसा कर शादी कर ली है। जिसके बाद वो उसके दूसरे पति को तलाश करता हुआ ऋषिकेश पहुंचा। इत्तेफाक से उसकी मुलाकात अपनी पत्नी के दूसरे पति से भी हो गई।

महिला का पूरा परिवार है धोखेबाज
महिला पर अपना हक जता रहे दूसरे पति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही विवाहित है और उसका बेटा भी है। यह बात छुपा कर उसके साथ धोखा किया गया है। जब पूरा भेद खुला तो दोनों शख्स ने आरोप लगाया कि महिला एक लुटेरी दुल्हन है। इतना ही नहीं उसका परिवार महिला के साथ मिलकर युवकों को शादी के नाम पर लूटते हैं। दोनों ही शख्स ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन पर अलग-अलग तरीके से आरोप लगाकर मुकदमा भी दर्ज करा दिया। ऐसे में उनके सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। दोनों शख्स ने अपनी पत्नी को लुटेरी दुल्हन का नाम दे दिया है। उनका कहना है कि वो कानूनी तरीके से अपनी पत्नी पर कार्रवाई कर न्याय की मांग करेंगे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button