उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

KBC में 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर ठगे लिए 26 लाख, पति पत्नी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ KBC कॉन्टेस्ट के नाम पर 26 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी दंपत्ति को पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने केबीसी में 25 लाख की लॉटरी जीतने का झांसा दिया और 26 लाख रुपए उड़ा लिए।

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीती 4 जनवरी 2023 को बेरीनाग के बनकोट के राजेंद्र सिंह कार्की ने तहरीर में बताया कि 20 सितंबर 2022 को उन्हें व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें 25 लाख की लॉटरी के बारे में बताया गया। आरोपी ने अपना नाम राजेश शर्मा बताया और बतौर मुंबई से KBC कस्टमर मैनेजर फोन करने की बात कही। राजेश ने लॉटरी मैनेजर जसपाल सिंह का नंबर दिया, जिसने ईनाम के बदले 12,100 रुपए टैक्स पे करने को कहा और 15 दिन में लॉटरी का पैसा खाते में आने की जानकारी दी गई।

इसके बाद टैक्स और कंपनी के अन्य चार्ज जमा करने के नाम पर धीरे-धीरे ठगों ने 26 लाख ठग लिए। राजेंद्र सिंह कार्की को ठगी का एहसास होेन पर वो सीधे बेरीनाग थाने पहुंचे। जहां उन्होंने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, पिथौरागढ़ पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से जांच पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस ने उड़ीसा के ठाकुरपटना के मिर्जा पटना से एसके अफरोज अली को गिरफ्तार किया। https://sarthakpahal.com/

इस घटना को अंजाम देने में अफरोज अली की पत्नी अजमेरी खानम ने साथ दिया। ऐसे में पुलिस ने अजमेरी खानम को धारा 41 (क) के तहत नोटिस दिया तो आरोपी एसके अफरोज अली को पिथौरागढ़ लाई। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने बताया कि उनके केंद्रपाड़ा में अलग-अलग बैंकों के खाते हैं। इस मामले में आरोपी के मौसी का लड़का अल्ताफ अली वारसी निवासी खुन्ता मयूरभंज, केंद्रपाड़ा, उड़ीसा का नाम भी सामने आया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Back to top button