देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

लड़की से लड़का बना शख्स प्रेग्नेंट हुआ, मार्च में आएगा पहला बच्चा

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में रहने वाले एक ट्रांसजेंडर जोड़े के घर में जल्द ही किलकारी बजने वाली है। जिया पावल (21) और जहाद (23) ने सोशल मीडिया के जरिये माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। वे दोनों उम्मीद कर रहे हैं कि मार्च के महीने में उनका पहला बच्चा दुनिया में आ जाएगा। जिया और जहाद ने इंस्टाग्राम के जरिये जानकारी दी कि वे दोनों पिछले तीन साल से वे साथ-साथ रह रहे हैं। https://sarthakpahal.com/

उन्होंने बताया कि जब हमने तीन साल पहले एक साथ रहना शुरू किया, तो हमने सोचा कि हमारा जीवन अन्य ट्रांसजेंडरों से अलग होना चाहिए। अधिकांश ट्रांसजेंडर जोड़ों का समाज के साथ-साथ उनके परिवारों द्वारा भी बहिष्कार किया जाता है। शास्त्रीय नृत्य टीचर जिया पावल ने कहा, हम एक बच्चा चाहते थे, ताकि इस दुनिया में हमारे दिन गिने-चुने होने के बाद भी हम अपने पीछे कुछ छोड़ जाएं। जिया ने कहा कि एक ट्रांस पुरुष और ट्रांस महिला बनने की हमारी यात्रा जारी रहेगी। मैं अभी भी ट्रांस महिला बनने के लिए हार्मोन उपचार जारी रख रही हूं। डिलीवरी के छह महीने या एक साल बाद, जहाद भी ट्रांस मैन बनने के लिए इलाज फिर से शुरू करेंगे।

बता दें कि जिया पावल कोझिकोड की रहने वाली हैं। वहीं जहाद तिरुवनंतपुरम से हैं। मातृत्व अवकाश पर जाने से पहले एक एकाउंटेंट के रूप में काम करते थे। दोनों ने अपनी ट्रांसजेंडर पहचान पता चलने के बाद अपने परिवार को छोड़ दिया।

काफी सोच-विचार कर लिया था फैसला
जिया पावल ने बताया कि उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद बच्चा पैदा करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया, ‘जहाद ने पहले ही दोनों ब्रेस्ट हटा दिए थे और हम दोनों हार्मोन उपचार के साथ आगे बढ़ रहे थे। उन्हें कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों से मदद मिली, जहां जहाद अगले महीने अपने बच्चे को जन्म देने वाले हैं।’ जिया ने बताया कि डॉक्टरों ने हमें गर्भाधान प्रक्रिया के बारे में अधिक खुलासा नहीं करने के लिए कहा है। चूंकि जहाद ने दोनों स्तनों को हटा दिया है, इसलिए हम मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट मिल्क बैंक से बच्चे को दूध पिलाने की उम्मीद करते हैं।

Related Articles

Back to top button