उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

महिला पीआरडी जवान के घर आधी रात घुसे नशे में धुत अधिकारी

भगवानपुर (रुड़की)। महिला पीआरडी जवान के घर आधी रात में नशे में धुत अधिकारियों के घुसने की खबर है। भगवानपुर ब्लाक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी समेत चार के खिलाफ महिला पीआरडी जवान ने भगवानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने चारों पर रात में नशे में घर में घुसने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महिला घर पर अकेली रहती है।

भगवानपुर कस्बा निवासी महिला पीआरडी जवान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है उसकी ड्यूटी तहसील कार्यालय पर लगी है। 16 जुलाई को वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान ब्लाक कमांडर ने फोन करके बताया कि वह चार से छह लोगों का खाना बना दें। कुछ देर बाद वे उनके घर खाना खाने आएंगे।

ब्लाक कमांडर ने फोन करके धमकाया भी
महिला बोली क उसकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह खाना नहीं बना सकती। महिला ने आरोप लगाया कि ब्लाक कमांडर ने उसे फोन पर धमकाते हुए कहा कि सभी लोग कांवड़ ड्यूटी में हैं। इसलिए खाना उसे ही बनाना पड़ेगा। फिर, थोड़ी देर बाद एक कर्मचारी ने फोन करके बताया कि वह खाना नहीं खाएंगे, खाना मत बनाना।

रात 12 बजे के बाद पहुंचे घर
इसके बाद रात 12 बजे के बाद भगवानपुर तहसीलदार की गाड़ी में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, ब्लाक कमांडर और चार अन्य लोग उसके घर पहुंचे गये। महिला ने आरोप लगाया कि पहले युवा कल्याण अधिकारी भगवान तहसीलदार भगवान की गाड़ी का हूटर बजाते हुए आवाज लगाई। जब वह बाहर आई तो देखा कि युवा कल्याण अधिकारी, ब्लाक कमांडर भगवानपुर और अन्य सभी लोग शराब के नशे में धुत होने के कारण ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी का कहना है क मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button