देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

IOCL में रिफाइनरी के लिए ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती, बिना परीक्षा सीधे नंबरों से बनेगी मेरिट

सार्थकपहल.काम। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड बढ़िया अवसर लेकर आया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी रिफानरी के लिए ट्रेड अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली है। जॉब की ट्रेनिंग और प्रतिष्ठित कंपनी में काम का अनुभव लेने का यह अच्छा चांस है। 12 से 24 महीने अभ्यर्थी आईओसीएल के साथ काम करेंगे।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तीन ट्रेड/डिसिप्लीन के लिए यह भर्ती निकाली है। इसमें अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट, ट्रेड अप्रेंटिस-मैकेनिकल और टेक्निकल अप्रेंटिस इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल हैं। इसके लिए कुल मिलाकर 58 सीटों पर योग्य अभ्यर्थी चुने जाएंगे। सेलेक्शन क्राइटेरिया में कोई भी रिटन एग्जाम नहीं है। केवल आवेदन के बाद कैंडिडेट्स को उनके नंबरों के जरिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसकी तारीख नवंबर में रखी गई है।

इंडियन ऑयल अप्रेंटिस वैकेंसी और योग्यता
कोड- ट्रेड/डिसिप्लीन-योग्यता-समय-वैकेंसी
101-ट्रेड अप्रेंटिस अटेंडेट ऑपरेटर ( केमिकल प्लांट) डिसिप्लीन केमिकल- 3 साल की बीएससी मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री और इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री) की डिग्री होनी चाहिए।- 12 महीने-36
103-ट्रेड अप्रेंटिस (बॉइलर) डिसिप्लीन मैकेनिकल-3 साल की बीएससी, मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की डिग्री हासिल की हो।- 24 महीने-14
107-टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लीन इंस्ट्रूमेंटेशन-3 साल का डिप्लोमा इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/ इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोलर इंजीनियरिंग/ अप्लायड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग- 12 महीने-8
कुल-58

इंडियन ऑयल अप्रेंटिस के लिए ग्रेजुएट/डिप्लोमा रेगुलर फुल टाइम होना चाहिए। संबंधित ब्रांच में कम से कम 50 प्रतिशत अंक भी हासिल किए हों। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को पास प्रतिशत में 5% की छूट दी गई है। नंबर के अलावा आवेदक की उम्र भी तय मानकों के हिसाब से होनी चाहिए। कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। इसका निर्धारण 30 सितंबर 2026 के आधार पर किया जाएगा। एज लिमिट में एससी/एसटी/(ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर)/ पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी।

https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/134559776.cms
IOCL Apprentice Notification 2026 PDF

बिना परीक्षा होगा चयन
इंडियन ऑयल अप्रेंटिस पोस्ट पर कैंडिडेट्स के चयन के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। इसके लिए NAPS/NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

नंबरों से बनेगी मेरिट: मेरिट लिस्ट क्वालिफिकेशन में मांगी गई डिग्री में प्राप्त परसेंटेंज के जरिए बनाई जाएगी। अगर एक या एक से ज्यादा अभ्यर्थियों के नंबर एक जैसे होते हैं, तो उस स्थिति में उम्र में बड़े अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: मेरिट लिस्ट में जिन भी कैंडिडेट्स को चुना जाएगा, उन्हें अगले स्टेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। इसमें 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएट/डिप्लोमा सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, NATS/NAPS पोर्टल रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेंट की डिटेल्स, अन्य सर्टिफिकेट भी जो फॉर्म में लगेंगे उनका वेरिफिकेशन होगा।
मेडिकल फिटनेस: दोनो स्टेज क्वालिफाई करने के बाद कैंडिडेट्स की मेडिकल फिटनेस चेक की जाएगी।
अप्रेंटिस के लिए जो अभ्यर्थी सेलेक्ट होंगे, उन्हें बोंगईगांव रिफाइनरी में काम करना होगा। हर महीने सरकारी नियमानुसार स्टाइपेंड भी मिलेगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को एचआरए या कंपनी एकोमोडेशन नहीं मिलेगा।

नवंबर में होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अप्रेंटिस की इस भर्ती के लिए 28 सितंबर से एप्लिकेशन विंडो ओपन हो गई है। आवेदन की प्रक्रिया अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी। वहीं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की लिस्ट 26 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी। लिस्ट में जो भी अभ्यर्थी शामिल होंगे उन्हें फिर 04 से 06 नवंबर 2026 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस कंप्लीट कराना होगा। एक चीज और ध्यान रखें कि NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन के लिए पोस्ट कोड सेलेक्ट करें और फिर आगे का प्रोसेस पूरा करें। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button