उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

जिसको ढूंढा गली-गली, वो ब्वायफ्रेंड के साथ मिली

Listen to this article

विशाखापट्टनम। जिसको ढूंढा गली-गली, वो ब्वायफ्रेंड के साथ मिली। पत्नी को खोजने के बाद पति को लगा कि शायद वह बीच में डूब गयी होगी। इससे वह काफी परेशान हो गया और नौसेना, मरीन पुलिस, गोताखोरों व मछुआरों से सहायता मांगी।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक अजीबीगरीब मामला सामने आया। एक पति ने अपनी गुमशुदा पत्नी को तलाशने के लिए जीवन की सारी कमाई लगा दी। गोताखोर, नौसेना, मरीन पुलिस, हेलिकाप्टर तक को उसकी तलाश में लगा दिया, लेकिन जब पत्नी मिली तो उसके पैरों से जमीन खिसक गयी। इस सर्च अभियान में पति ने एक करोड़ रुपये खर्च डाले, लेकिन पत्नी मिली तो अपने ब्वायफ्रेंड के साथ। इसके बाद से पति सदमे में है।

सालगिरह मनाने पत्नी संग आया था
जानकारी के अनुसार पति अपनी सालगिरह पर पत्नी को सरप्राइज देना चाहता था। वह विशाखापट्टनम में अपनी पत्नी के साथ आया था। दोनों बीच पर गये, मोहब्बत का इजहार किया। इसी बीच पति के फोन पर किसी का फोन आया तो पति बातों में मशगूल हो गया। पत्नी अपने फोन से सेल्फी ले रही थी। बात खत्म करने के बाद जब वह पलटा, तो पत्नी गायब थी।

पत्नी को खोजने में खर्च हुए एक करोड़
पत्नी को काफी तलाशने के बाद पति को लगा कि वह शायद बीच में डूब गयी होगी। इसके बाद उसने उसे ढूंढने में करोड़ों खर्च कर डाले। काफी ढूंढने के बाद जब पत्नी मिली तो वह निराश हो गया। जब वह पत्नी को लेने पहुंचा तो वह अपने ब्वायफ्रेंड के साथ थी। पुलिस ने इस मामले में थ्री टाउन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली है और परिवारीजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button