उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

भारी बारिश ने कर्णप्रयाग में मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा, वाहन फंसे

कर्णप्रयाग (चमोली)। भारी बारिश ने कर्णप्रयाग में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। कर्णप्रयाग -रानीखेत रोड पर सांकरी में पहाड़ी से मलबा आने से तीन कारें दब गई हैं, जबकि कई मकानों में मलबा भर गया है। शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड पर सिमली पुल के पास सड़क बंद होने से कई वाहन फंस गये हैं।

सब्जी मंडी से लेकर आईटीआई क्षेत्र तक कई मकानों में मलबा भर गया है। लंगासू के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से सड़क दलदल हो गयी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बन गया है। वहीं, कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में मलबा आने से सड़क बंद हो गई है, हालांक वहां हाईवे खोलने के मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु और यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग कई जगह बंद
चमोली जिले में शनिवार से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने से बंद पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तीन दिन वर्षा में थोड़ी राहत मिल सकती है।

थराली सड़क पर मलबा ही मलबा
कर्णप्रयाग-थराली सड़क पर नलगांव व हरमनी में भी मलबा आने का समाचार है। कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर क्वोंणी गदेरे के पास मलबा लोगों के घरों में घुस गया। यहां रात को सड़क पर खड़ी एक स्कूटी के भी मलबे में दबने का समाचार है। कर्णप्रयाग-नौटी, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण, सिमली-शैलेश्वर सड़कों पर भी मलबा आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मलबे से हाईवे पर अभी हाल ही बना मोटर पुल को भी खतरा बना हुआ है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से पीएमजीएसवाई की शिकायत की है। शीघ्रदा से मलबे को हाईवे से हटाने का अनुरोध किया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button