उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

आठ लाख महीने की आमदनी से सिस्टम को झुकाना जानता है श्रीकांत त्यागी

नोएडा। आठ लाख महीने की आमदनी जिस आदमी की हो तो उसे किसी चीज की परवाह क्यों होगी। ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का महिला से अभद्रता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पर्दाफाश हो रहा है। बाऊंसरों और गनर से घिरे श्रीकांत त्यागी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

आठ लाख महीना आता है किराया
श्रीकांत की नोएडा के भंगेल में बड़ी मार्केट है, जहां से श्रीकांत त्यागी को आठ लाख महीना किराया आता है। उसने किराया वसूलने के लिए मैनेजर रखे हैं। मोटी आमदनी के चलते ही लखनऊ में बैठे दो अफसरों की मदद से उसने 2018 में पांच गनर ले रखे हैं। सूत्रों का कहना है कि एलआईयू को गलत रिपोर्ट के आधार पर उसे सुरक्षा मुहैया करायी गयी।

यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा में है धमक
बात यहीं खत्म नहीं हो रही है। मोटी आमदनी वाला श्रीकांत गनर का रौब दिखाकर जीटी रोड और यमुना एक्सप्रेसवे पर बने टोल प्लाजा से फ्री में गाड़ियों का काफिला लेकर निकलता है। बड़े-बड़े नेताओं के संपर्क में रहने के कारण उसका रसूख बहुत बढ़ गया है तभी तो वह लोगों को वीडियो में गाली तक देने लगा है।

हरिद्वार कोर्ट में आत्मसमर्पण की उड़ी अफवाह
महिला से अभद्रता मामले में फरार श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश में मिलने पर कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि नोएडा पुलिस का फोन आया था। श्रीकांत त्यागी की कार बहादराबाद टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद होने का दावा किया जा रहा है। यूपी पुलिस उसकी तलाश में हरिद्वार पहुंची है।

पत्नी और मैनेजर हो चुके हैं गिरफ्तार
श्रीकांत की पत्नी, चालक और मैनेजर सहित चार लोगों को पुलिस ने पकड़ रखा है। हालांकि पत्नी को पूछताछ के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन उनके घर पर तीन महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। पुलिस ने उसकी पत्नी को घर में नजरबंद कर रखा है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button