उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

अंकल ने घुमाने के बहाने सहारनपुर ले जाकर दो लाख में बेच दिया

हरिद्वार। अंकल ने घुमाने के बहाने सहारनपुर ले जाकर दो लाख में बेच दिया। पीड़िता से दो माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी। डीआईजी के निर्देश पर सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हरिद्वार में फैक्ट्री में काम करने वाली बिहार की एक लड़की को सहारनपुर ले जाकर दो लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। किसी तरह दुष्कर्मियों के चंगुल से छूटकर आई पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नग्नयाल के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि सहारनपुर ले जाकर उसके साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की गयी। मना करने पर आरोपियों का कहना था कि इसके बदले में दो लाख रुपये दिए गये हैं। मूलरूप से बिहार के रोहतास जिला की एक युवती सिडकुल में एक फैक्ट्री में काम करती थी और वहीं एक किराये के मकान में रहती थी। पड़ोस में रहने वाले अधेड़ राजकुमार से उसकी जान पहचान हुई तो वह उसे अंकल पुकारने लगी। उसने आरोप लगाया है कि राजकुमार ने मार्च के महीने में उसे घुमाने का बहाना बनाया और अपने एक साथी की गाड़ी में उसे सहारनपुर ले जाकर बेच दिया।

इसके बाद घुमाने के बहाने वह उसे सहारनपुर के एक गांव में दो लाख रुपये में बेचकर आ गये। कुछ महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग आई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, मगर वहां सुनवाई न होने पर पीड़िता ने डीआईजी गढ़वाल को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। तब डीआईजी गढ़वाल के निर्देश पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गयी है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button