उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षा

महिला के साथ अश्लील हरकतें करते कैमरे में कैद हुआ सिपाही, निलंबित

कानपुर। महिला के साथ अश्लील हरकतें करते उन्नाव पुलिस का हेड कांस्टेबिल कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के कारण एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

उन्नाव में तैनात एक हेड कांस्टेबल महिला के महिला के साथ अश्लील हरकतें करते कैमरे में कैद हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक भी हरकत में आए और जांच-पड़ताल पर आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। वीडियो वायर होने से उन्नाव पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।

नौ सेकेंड का इस वीडियो में एक महिला के साथ हेड कांस्टेबल दीप सिंह अश्लील हरकतें नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि महिला ने ही पहले से मोबाइल या किसी कैमरे को रिकार्डिंग मोड में रखकर सिपाही की करतूतें रिकार्ड की हैं। वर्दी में ही अश्लीलता करते हेड कांस्टेबल का वीडियो अधिकारियों तक पहुंचते ही एसपी दिनेश त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से हेड कांस्टेबल दीप सिंह को निलंबित कर दिया।

वैसे बताया तो यह जा रहा है यह वीडिया दो साल पुराना है। उस समय हेड कांस्टेबल गंगाघाट कोतवाली में तैनात था। कुछ माह बाद ही उसका तबादला बांगरमऊ कोतवाली कर दिया गया था। इसके बाद यहीं पर वह नौकरी कर रहा था। वीडियो वायरल होेने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय जांच के साथ ही पुलिस की टीम इस महिला की तलाश में भी जुट गयी है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button