उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

स्कूल में कई बच्चों के बाल काटे जाने को लेकर अभिभावकों का जमकर हंगामा

हरिद्वार। स्कूल में कई बच्चों के बाल काटे जाने को लेकर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। हरिद्वार हाईस्कूल के एक अध्यापक ने सात बच्चों के कैंची से बाल काटे जाने पर हड़कंप मचा हुआ है। बच्चों द्वारा अपने अभिभावकों को बताने पर अभिभावक आगबबूला हो गये। उन्होंने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। मामले की सूचना पर पुलिस अध्यापक को पकड़कर थाने ले गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर के करौंदी गांव स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के एक अध्यापक द्वारा सात बच्चों के कैंची से बाल काटे जाने के लेकर हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल स्कूल पहुंचा और मामले को शांत कराया। पुलिस अध्यापक को पकड़कर थाने ले गयी।

अध्यापक ने बच्चों से बाल बड़े होने पर कटवाने को बोला था
छात्रों के अभिभावकों ने मंगलवार सुबह भगवानपुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की। स्कूल के प्रधानाचार्य नाजिम ने बताया कि अध्यापक द्वारा छात्रों को स्कूल में कई दिनों से बाल बड़े होने पर कटवाए जाने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन छात्रों ने अपने सिर के बाल नहीं काटे, जिसके बाद अध्यापक ने उनके सिर के बाल काट दिये। उपनिरीक्षक परवीन बिष्ट ने बताया कि अभिभावकों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button