खेलदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

36 इंच का दूल्हा और 31 इंच की दुल्हन, बस यूं ही हो गया मिलन

जलगांव। 36 इंच का दूल्हा और 31 इंच की दुल्हन की महाराष्ट्र के जलगांव में खूब चर्चा हो रही है। शादी में दूल्हे की लंबाई 36 इंच थी तो दुल्हन की 31 इंच। दोनों की जोड़ी देखकर हर किसी के मुंह से बस यही शब्द निकला, कि वाह ‘रब ने बना दी जोड़ी।’

दरअसल महाराष्ट्र के जलगांव के संदीप सपकाले और उज्ज्वला की शादी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी कल गुरुवार को हुई है।

संदीप के कोई भाई-बहन नहीं हैं। उसके माता-पिता सामान्य कद-काठी के हैं, जबकि उज्जवला की तीन बहनें और एक भाई है। उसके भाई-बहन उसके माता-पिता की तरह सामान्य कद-काठी के हैं। उज्जवला और संदीप का परिवार दोनों की शादी को लेकर काफी चिंतित था। लंबाई कम होने की वजह से दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी।

लेकिन कहते हैं न… कि स्वर्ग में शादी की गांठें बंधी होती हैं। संदीप और उज्जवला का रिश्ता भी शायद स्वर्ग में बंधा हुआ होगा। यही वजह है कि दोनों का मिलन हुआ। हालांकि दोनों की शादी इतनी आसान भी नहीं रही, जितनी आमतौर पर होती है। संदीप और उज्जवला की शादी अचानक टूट गयी थी। उज्जवला के पिता ने संदीप के कामकाज को लेकर सवाल खड़े कर दिये थे।

दरअसल जब उज्जवला के पिता सीताराम कांबले जलगांव आए तो उन्हें नहीं पता था कि लड़का क्या काम करता है? जब उन्हें लड़के के बारे में पता चला तो पहले तो शादी टूटी और फिर बाद में दोनों अटूट बंधन में बंध गये।

संदीप ने 12वीं तक की पढ़ाई की है और वह शहर के एक नामी गोल्ड शाप में काम कर चुका है। संदीप की दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और हर कोई कह रहा है कि ‘रब ने बना दी जोड़ी।’

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button