उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दो साल की बच्ची का ब्लेड से गला काटकर शव गन्ने के खेत में फेंका

हरिद्वार। दो साल की मासूम बच्ची का ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्ची की शिनाख्त होने के बाद पुलिस हत्या की आशंका बच्ची के सौतेले पिता पर जता रही है। आरोपी फरार है।

घटनास्थल पर ब्लेड, मोबाइल फोन बरामदसिडकुल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक किसान ने अपने गन्ने के खेत में बच्ची का शव देखा तो उसके होश उड़ गये। किसान खेत में गन्ना बांधने गया था। स्थानीय लोगों द्वारा शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बच्ची के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। घटनास्थल से ब्लेड, दो मोबाइल फोन, जूते और टी शर्ट बरामद हुई है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

सौतेला बाप ही निकला बच्ची का हत्यारा


फारेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाये। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। गन्ने के खेत के मालिक का कहना है कि घटनास्थल के आसपास एक घायल व्यक्ति को देखा गया था। छानबीन में कुछ लोगों ने बताया कि मृतक बच्ची बागपत के टिकरी गांव निवासी कुलदीप के साथ रहती थी। कुलदीप सिडकुल में ड्राइवर है। वह सिडकुल में काम करने वाली बिजनौर निवासी शबाना के साथ चार साल से रह रहा है। दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन लिव-इन-रिलेशनशिप में दंपत्ति की तरह रहते है। बच्ची भी उन्हीं की है।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने शबाना से संपर्क किया। शबाना ने बताया कि उसका कुलदीप से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने घर बिजनौर आ गयी, जबकि उसकी बच्ची कुलदीप के साथ ही थी। शबाना ने आशंका जताई कि कुलदीप ही उसकी बच्ची की हत्या कर सकता है। कुलदीप अभी फरार है। पुलिस प्रारंभिक जांच में कुलदीप को आरोपी मानकर उसकी तलाश कर रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button