खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

कोचिंग से निकलते ही दो छात्राओं में जमकर बरसे लात-घूंसे, देखें वीडियो

मुरैना। कोचिंग से निकलते ही दो छात्राओं में बीच सड़क पर लात-घूंसों की बरसात होने लगी। छात्राओं में एक-दूसरे की चुगली करने की बात सामने आई है। https://sarthakpahal.com/

मुरैला के कैलारस में दो छात्राएं आपस में भिड़ गयीं। दोनों ने एक-दूसरे को इतना पीटा कि तमाशा देख रहे छात्रों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बीच दोनों छात्राओं को और लोगों ने छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों की धींगामुश्ती के आगे सब विफल रहे। कैलारस के एसडीओपी ने वीडियो की जांच एसआई प्रीति जादौन को सौंप दी है। दोनों छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो….

पुलिस के अनुसार सुबह नौ बजे रसोइया गली में संचालित कोचिंग सेंटर की छात्राएं कोचिंग से निकलते  ही किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गयीं। कहासुनी इतनी तेज हुई कि मारपीट में तब्दील हो गयी। दोनों एकदूसरे के ऊपर चढ़कर जमकर लात-घूंसे चला रहे थे। दोनों एक दूसरे पर थप्पड़ और पकड़कर खींच रहे थे।

चुगली करने का था मामला
पता चला कि पूरा मामला चुगली करने को लेकर था। एक छात्रा ने दूसरी की शिकायत कोचिंग सेंटर में कर दी थी। इसी बात को लेकर वह नाराज थी। तमाशबीन छात्रों ने जोर-जबर्दस्ती से दोनों को अलग किया।

Related Articles

Back to top button