उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

राक्षसी सास और ननद ने बहू को गर्म तवे से जलाया, हैवानियत की हद पार

टिहरी। राक्षसी सास और ननद द्वारा बहू को गर्म तवे से जलाना का रौंगटे खड़े कर देने का मामला टिहरी के जाखणी धार निवासी एक विवाहिता के साथ जीवनगढ़ देहरादून में सामने आया है।

पीड़ित महिला प्रीति जाखणी धार टिहरी की रहने वाली है, जिसकी ससुराल जीवनगढ़ देहरादून में है। उसके ससुराल वालों की क्रूरता ने आम जनमानस को हैरान कर दिया है। बहू को राक्षसी सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म तवे से बुरी तरह जलाया गया। जब विवाहिता के तीन बच्चों ने इसका विरोध किया तो बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया, उन्हें भी पीटा गया। पीड़िता का कहना है कि ये घटना एक दिन की नहीं, बल्कि कई बार उसके साथ ऐसा घिनौना काम हो चुका है।

मां को घर में नहीं घुसने दिया
जानकारी के अनुसार प्रीति की मां सरस्वती शनिवार को जब अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने मां को बेटी से नहीं मिलने दिया। लेकिन प्रीति की मां जबर्दस्ती घर में घुस गयी। जब उसने वहां अपनी बेटी की हालत देखी तो अचंभित रह गयी। प्रीति की मां सरस्वती ने बताया कि बेटी को बुरी तरह से जलाया गया है। उनकी बेटी के पति अनूप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण सास और ननद प्रीति के साथ अत्याचार करते हैं।

प्रधान और ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी
बेटी की हालत चिंताजनक देखते हुए मां बेटी को लेकर अपने घर रिंडोर ग्राम जाखणी धार टिहरी गढ़वाल पहुंची। सोमवार को प्रधान और अन्य गांववालों को इस घटना से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसके बारे में बताया। मंगलवार सुबह पीड़िता प्रीति ग्रामीणों के साथ एसपी आफिस पहुंची और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button