उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, हिमस्खन का देखिये वीडियो

देहरादून। केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार फिर हिमस्खलन हुआ है। अभी तक किसी के नुकसान की जानकारी नहीं है, लेकिन इस हिमस्खलन से 2013 की आपदा के दृश्य जरूर ताजा कर दिये। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है कि अभी स्थिति फिलहाल साफ नहीं है।

आज शनिवार सुबह छह बजे चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर पड़ा। श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी साझा की है। उनका कहना था कि हिमस्खलन कोई नुकसान नहीं हुआ है। https://sarthakpahal.com/

एएनआई के अनुसार केदारनाथ धाम के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते ही पूरी तरह ढह गया। पहाड़ टूटने से बर्फ के धुंए का गुबार काफी देर तक छाया रहा। जिसने भी हिमस्खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृश्य घूम गये। धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्खलन का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। देखिये

23 सितम्बर को भी हुई ऐसी ही घटना
विगत 23 सितम्बर को भी केदारनाथ के पीछे पहाड़ों पर चोराबाड़ी से 3 किमी. ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशिियर टूट गया था।

Related Articles

Back to top button