उत्तराखंडखेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनवीडियोसामाजिक

बारिश से दशहरे का मजा किरकिरा, पुतले भीगे, खुशी में देखेें रावण का डांस वीडियो

देहरादून। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बारिश ने इस बार दशहरे का मजा किरकिरा कर दिया है। देहरादून में बन्नू बिरादरी की तरफ से शहर के सबसे ऊंचे पुतले परेड ग्राउंड में दहन होंगे।

बारिश ने किया मजा किया खराब
उत्तराखंड में जगह-जगह हुई शाम को बारिश ने दशहरे का मजा किरकिरा कर दिया। बड़ी मेहनत से लोगों ने बड़े बड़े पुतले खड़े किये थे, लेकिन शाम को हुई मूसलाधार बारिश से खड़े किये गये सभी पुतलों का बुरा हाल हो गया होगा। इसी खुशी का इजहार करता रावण खुश होकर डांस कर रहा है। सोच रहा होगा कि चलो इस बार तो बच गया। अगली बार देखेंगे। देखिये रावण और मंदोदरी का डांस करते हुए वीडियो

वर्षा को देखते हुए पुतलों को पहना दिये गये थे रेनकोट
हिंदू नेशनल स्कूल परिसर में लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 12वां दशहरा महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल परिसर में मेले का आयोजन किया गया है। सोसाइटी के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि देर रात पुतलों का दहन किया जायेगा। आसमान में बादल व वर्षा की संंभावना को देखते हुए पुतलों को पहले ही रेनकोट पहना दिया गया था। दशहरे मेले में मुख्यमंत्री धामी भी शिरकत करने वाले हैं।

देहरादून में दशहरा मेला की परंपरा दशकों पुरानी
वहीं, देहरादून में दशहरा मेला की परंपरा दशकों पुरानी है, लेकिन रावण परिवार के पुतलों का दहन की शुरुआत बन्नू बिरादरी की ओर से गयी थी। यह बिरादरी विभाजन के बाद 1948 में पाकिस्तान से देहरादून आकर बस गयी थी।

परेड ग्राउंड में दहन होंगे सबसे ऊंचे पुतले
बन्नू बिरादरी की ओर से शहर के सबसे ऊंचे 65, 60 व 55 फीट के पुतले परेड ग्राउंड में दहन होंगे। कल मंगलवार को परेड ग्राउंड में काफी भीड़ देखी गयी, वहीं आज दोपहर बाद हुई बारिश के कारण थोड़ा मचा खराब हुआ है। आयोजकों ने आम लोगों से पुतलों से दूरी बनाए रखने को कहा है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button