उत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पर्वतारोही सविता की दुखद मौत

उत्तरकाशी। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर इसी साल भारतीय तिरंगा फहराने वाली पर्वतारोही सविता कंसवाल की उत्तरकाशी में आए बर्फीले तूफान में दबने से मंगलवार को मौत हो गयी है।

12 मई को एवरेस्ट पर फहराया था तिरंगा
उत्तरकाशी के लोंथरू गांव की निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल ने इसी साल 12 मई को 15 दिन के अंदर एवरेस्ट और माउंट मकालू पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़कर राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम कायम किया था। मंगलवार द्रौपदी का डांडा चोटी में निम के एडवांस माउंटनियरिंग कोर्स में गये प्रशिक्षकों में शामिल पर्वतारोही सविता की बर्फीले तूफान में दबने से मौत हो गयी।

निम के प्रधानाचार्य ने की सविता के मौत की पुष्टि
निम के प्रधानाचार्य अमिच बिष्ट ने हादसे में एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की मौत की पुष्टि की। सविता उत्तरकाशी की एक उभरती पर्वतारोही थी, जिसने बेहद कम समय में पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपना और देश का नाम ऊंचा किया था। सविता ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से एडवांस और सर्च एंव रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स किया था। जब उन्होंने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था तो जिले के अलावा पूरे प्रदेश में खुशी की लहर थी, तो वहीं मंगलवार को सविता की मौत की खबर आने के बाद उसके गांव सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गयी है। https://sarthakpahal.com/

ल्होत्से पर तिरंगा फहराने वाली दूसरी महिला
2021 में एवरेस्ट मैसिफ अभियान के तहत सविता कंसवाल ने विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। माउंट ल्होत्से पर तिरंगा फहराने वाली सविता भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही हैं।

Related Articles

Back to top button