खेलबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

दिलजले आशिक ने प्रेमिका को चिढ़ाने खोली चाय की दुकान, नाम रखा M बेवफा चायवाला

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक चाय की दुकान लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। ‘M बेवफा चायवाला’ दिलजले आशिकों के लिए चाय की कीमत में डिस्काउंट देता है। दरअसल, प्यार में धोखा खाये लोगों के बारे में बहुत कुछ सुनने को मिलता है, कोई पागल हो जाता है तो आत्महत्या तक कर लेता है, लेकिन मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दिलजले आशिक ने खिचलीपुर बस स्टैंड में चाय की दुकान खोली और उसका नाम रखा ‘M बेवफा चायवाला’। M अक्षर से उसकी प्रेमिका का नाम शुरू होता है। युवक ने यह नाम पूर्व प्रेमिका को चिढ़ाने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रखा है।

युवक ने बताई प्यार की कहानी
M बेवफा चायवाला नाम से दुकान चलाने वाले युवक का नाम अंतर गुर्जर है। वह पढ़ाई भी कर रहा है। दुकान का नाम M बेवफा चायवाला रखने की वजह पूछने पर उसने दिल का हाल सुनाया। बोला, ‘पांच साल पहले शादी समारोह में आई एक लड़की से आंखें चार हुई। लड़की रिश्तेदारी की शादी में आई थी। पहली मुलाकात के बाद ही दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने मोबाइल नंबर शेयर किये और फिर मोबाइल पर डेढ़ साल तक गुपचुप गुपचुप का सिलसिला चलता रहा।

शादी के सपने दिखाकर प्रेमिका ने साथ छोड़ा
अंतर गुर्जर का कहना है कि लड़की ने  शर्त रखी कि दुकान खोलने पर उसके नाम पर दुकान का नाम रखना। एक ही बिरादरी होने से शादी ब्याह में कोई अड़चन नहीं थी। दोनों ने शादी के हसीन सपने भी देख लिए, लेकिन ये सपने उस समय चकनाचूर हो गये, जब प्रेमिका की कहीं और सगाई हो गयी। प्रेमिका ने अंतर से शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों की बातचीत भी बंद हो गयी।

दोस्त की सलाह पर खोली चाय की दुकान
प्यार में मिले धोखे को अंतर बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने गुस्से में ब्लेड से हाथ और सीने पर पूर्व प्रेमिका के नाम का पहला अक्षर ‘M’ तक लिखकर खुद को लहूलुहान तक कर दिया। एक दिन उसने मरने का भी मन बनाया। फिर उसे एक दोस्त ने समझाया कि मरने से क्या होगा। उसने हौसला बढ़ाते हुए बेवफा प्रेमिका को चुनौती देने की बात कही। इश्क में धोखा खाने के बाद करीब डेढ़ साल बाद युवक ने चाय की दुकान खोल ली। दुकान का नाम बेवफा के नाम का पहला शब्द M के साथ रख दिया। अंतर का कहना था कि उस समय प्रेमिका ने उससे कहा था कि जब कभी भी दुकान खोलो तो दुकान का नाम मेरे नाम पर रखना। सच्चे प्रेमी ने बेवफा प्रेमिका का वादा पूरा करते हुए M बेवफा चायवाला का दुकान का नाम रख दिया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button