उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

पुलकित के पिता विनोद आर्य के नौकर का कुकर्म, जान से मारने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर नौकर ने विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के साथ ही कुकर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। ज्वालापुर पुलिस ने नौकर की शिकायत पर विनोद आर्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मंगलवार को दर्ज की शिकायत
मंगलवार को निलंबित भाजपा नेता विनोद आर्य के एक नौकर ने ज्वालापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि विनोद आर्य रात को उसे बुलाकर मालिश और पैर दबाने के लिए कहते थे। कुछ दिन पहले रात को करीब दस बजे विनोद आर्य ने उन्हें कमरे में बुलाया और मालिस करने को कहा, जब वो मालिस कर रहे थे तो उन्होंने कुकर्म करने की कोशिश की। इस पर वह डर के अपने गांव सहारनपुर भाग गया।

एक्सीडेंट कर मारने का शक
युवक ने आरोप लगायाकि वह मोटरसाइकिल से घर का सामान लेने बाजार निकला तो बाजार में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया था। उसने थाना फतेहपुर में विनोद आर्य पर जान से मारने की नीयत से एक्सीडेंट कराने का शक जताया। कार्रवाई नहीं होने पर वह न्यायालय की शरण में गया था। न्यायालय ने पुलिस को इस मामले में सख्त जांच के आदेश दिये थे।

नौकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा : विनोद आर्य
इस संबंध में जब विनोद से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। नौकर से कुकर्म करने और मारपीट करने के मुकदमे पर उन्होंने कहा कि नौकर 67 साल का है और क्या ऐसा करने की स्थिति में है। उनका आरोप है कि नौकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है।

नौकर की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
अजय सिंह, एसएसपी हरिद्वार

Related Articles

Back to top button