
नई दिल्ली। पाकिस्तान की आर्थिक हालत दिनबदन चरमराती जा रही है। आटा, चावल और अन्य जरूरी सामान का दाम आसमान छू रहे हैं। आटे के एक पैकेट के लिए ऐसी मारामारी मची है कि देखकर बेहोश हो जाएं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पाकिस्तान में मच रहे हाहाकार को साफतौर पर देखा जा सकता है।
बाढ़ के बाद बिगड़ी है पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति
पाकिस्तान में आई बाढ़ के से आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। देश में आटा, चावल और अन्य जरूरत का सामान इतना महंगा हो गया है कि लोगों के लिए खरीदना हो रहा है. कुछ इलाकों में आटा संकट इतना ऊपर पहुंच गया है कि आटा खरीदने के लिए लोगों की मोटरसाइकिल से दौड़ लगानी पड़ रही है। कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पाकिस्तान में यह संकट साफतौर पर देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक आटे से भरे हुए ट्रक के पीछे काफी सारी बाइक जाती हुई नजर आ रही हैं। देखकर लग रहा है कि यह कोई बाइक रैली होने जा रही है, जबकि ये सभी बाइक सवार आटा खरीदने के लिए उस ट्रक का पीछा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे है।
अब तक का सबसे बड़ा खाद्य संकट झेल रहा पाकिस्तान
साल 2022 में आई बाढ़ ने पाकिस्तान की आर्थिक हालत को इस कद्र बिगाड़ दिया है कि अब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार का फिर से पटरी पर लौटना मुश्किल होता जा रहा है। पाकिस्तान की हालत काफी ज्यादा बिगड़ती जा रही है। सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। https://sarthakpahal.com/
कुछ आम चीजें भी इतनी महंगी हो गई है कि गरीब आदमी अब उसे खाने की थाली में नहीं शामिल कर सकता है। ऐसी ही मारामारी आटे और चावल की भी है, लेकिन पेट भरने के लिए यह खरीदना लोगों की मजबूरी बन गई है। कई इलाकों में आटे का कट्टा 3 हजार पाकिस्तानी रुपयों में बिक रहा है। जो कि वाकई हैरान कर देने वाले दाम हैं।