समलौंण सम्मान से सम्मानित किये गये लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी

पौड़ी। राठ क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था समलौंण द्वारा एक दिवसीय राठ महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डा. मोहन सिंह पंवार मुख्य अतिथि और पूर्व बीडीसी अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, बच्चीराम ढौंढियाल, शिक्षक मनोज सती और जसवंत लाल को समलौंण सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें राठ महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों के समापन के अवसर पर प्रदान किया गया।
राजकीय इंटर कालेज साकरसैंण में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में लोग गायक नरेंद्र सिंह नेगी के आगमन पर राठ महोत्सव के संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल ने ‘हे गढ़ गौरव गढ़ का रत्न, सुरों का नरेश हे गढ़ नन्दन’ गीत गाकर नरेंद सिंह नेगी का स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में नरेंद्र सिंह नेगी, बागवानी के क्षेत्र में बच्चीराम ढौंढियाल, शिक्षक मनोज सती और जसवंत लाल को समलौंण सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नेगी ने समलौंण संस्था द्वारा सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए ‘आवा दीदी भुल्यों आवा डाल्यो थे बचावा’ गीत गाकर सबको पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डा. मोहन पंवार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, इनके बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने जंगलों से बहने वाली नदियां, गाद गदेरों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। https://sarthakpahal.com/
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनोज रौथाण, प्रधानाचार्य डा. मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष नथीराम नौडियाल, सदस्य कांति बल्लभ नौटियाल, पवन सिंह गुंसाई, बीरेंद्र दत्त गोदियाल आदि शामिल थे। संचालन संस्था के सचिव नरेंद्र सिंह नेगी ने किया।