उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर हाथी ने 35 साल के युवक को पटक पटककर मार डाला

यमकेश्वर। लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर नीलकंठ के आसपास गरुड़चट्टी के पास पटना वाटरफॉल के पास हाथी ने एक युवक पर हमला कर उसे पटक-पटक कर मार डाला। हाथी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उसने पास में ही बनी झोपड़ी में बनी एक दुकान और वहीं पर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुबह नीलकंठ मार्ग पर यातायात को रोक दिया है।

लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। घटना सुबह तीन-चार बजे की बताई जा रही है। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी।

युवक की पहचान नहीं हो सकी
उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बताया कि युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि घटना राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क की है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। हाथी के हमले की आशंका के चलते नीलकंठ मोटर मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button