उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिक

आईटी पार्क में कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, पत्नी को लेकर हुआ था विवाद

देहरादून। देहरादून के आईटी पार्क स्टेट बैंक के ठीक सामने एक मजदूर की कुल्हाड़ी से कई बार वार कर हत्या कर दी गयी। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस और जानकारी जुटा रही है। फिलहाल अभी तक हत्या के पीछे पत्नी के विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को सुबह एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार आईटी पार्क में एक मकान का काम चल रहा था, जिसमें मध्यप्रदेश का रहने वाला विजयपाल नाम का आदमी मजदूरी करता था। उसी निर्माणाधीन मकान में एक छोटी सी झोपड़ी बनाकर रह रहा था। उसके साथ में हरिराम नाम का एक दूसरा मजदूर भी रहता था।

देर रात पत्नी को लेकर हुआ था विवाद
हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अधिक जानकारी जुटा रही है। पता चला है कि दोनों ने बुधवार रात को जमकर शराब पी। इसके बाद दोनों अगल-बगल बनीं अपनी झोपड़ी में सोने चले गये। रात में जब हरिराम सो गया तो उसकी पत्नी चुपके से उठकर बगल में विजयपाल के कमरे में चले गयी। रात में जब हरीराम की आंख खुली तो अपनी पत्नी को विजयपाल के कमरे में देखकर उसका खून खौल उठा। गुस्से में लाल-पीले हरिराम ने वहीं पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और विजयपाल पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह रात को ही वहां से फरार हो गया।

सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने थोड़ी देर पहले हत्यारोपी हरिराम को आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया।  https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button