क्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोस्वास्थ्य

किसे पता था कि ये मौत से पहले निक्की का आखिरी वीडियो होगा, देखें VIDEO

नई दिल्ली। दिल्ली से श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि साहिल गहलोत ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, फिर उसने अपनी प्रेमिका के शव को अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया और उसी दिन दूसरी महिला से शादी कर ली। साहिल को गिरफ्तार कर 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी निक्की
हरियाणा के झज्जर की रहने वाली निक्की यादव की दिल्ली में उसके प्रेमी साहिल गहलोत ने गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। अब निक्की यादव का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में निक्की घर की सीढ़ियों पर नजर आ रही है। इस सीसीटीवी फुटेज को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि थोड़ी ही देर बाद ही निक्की की हत्या कर दी जायेगी।

दो सीसीटीवी फुटेज आए सामने

निक्की मर्डर केस में दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। ये फुटेज 9 फरवरी के हैं। पहला फुटेज दोपहर 1 बजे का है। दूसरा फुटेज रात 9 बजे का। बताया जा रहा है कि दूसरा फुटेज उसकी मौत से पहले का है। इस फुटेज में निक्की घर से बाहर निकलती नजर आ रही है। हालांकि, थोड़ी देर बाद वह घर लौटती दिखी। 9 फरवरी को ही साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

दोस्ती, प्यार और फिर….
दरअसल, दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव के रहने वाले साहिल की 2018 में हरियाणा के झज्जर से रहने वाली निक्की यादव से दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। निक्की गलगोटिया कालेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं, लेकिन दिक्कत पिछले साल से शुरू हुई, जब साहिल के परिजन उस पर शादी का दबाव डालने लगे।

साहिल ने योजनाबद्ध तरीके से मारा निक्की को
साहिल परिजनों की मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हो गया। इंगेजमेंट की तारीख 9 और शादी की तारीख 10 फरवरी तय की गई। 9 फरवरी को साहिल की इंगेजमेंट हुई। जैसे ही यह बात निक्की को पता चली, वह बिखर गई। इस बात को लेकर निक्की और साहिल में झगड़ा हुआ। सूत्रों का दावा है कि निक्की ने साहिल पर केस करने की भी धमकी दी थी। 9 फरवरी को साहिल की इंगेजमेंट हुई। इसके बाद साहिल योजनाबद्ध तरीके से निक्की को अपनी कार में घुमाने के लिए ले गया। जहां कार में उसने उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button