क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनवीडियो

प्लेन में सिगरेट पीने से रोका तो महिला ने गुस्से में उतार दिये अपने कपड़े, देखें Video

Listen to this article

नई दिल्ली। प्लेन में सिगरेट पीने से रोकने पर महिला ने गुस्से में अपने कपड़े उतार दिये। दुनिया भर से प्लेन या फ्लाइट के तमाम मामले और वीडियोज सामने आते रहे हैं। कई बार यात्री अपनी गलत हरकतों के चलते चर्चा में आ जाते हैं तो कई बार एयरलाइंस की सेवाएं ही धोखा दे देती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक महिला चर्चा में आई है, जब उसने सिगरेट पीने के चक्कर में पूरे फ्लाइट में बवाल काट दिया। इतना ही नहीं उसने गुस्से में अपने कपड़े उतार फेंके। उसका कहना था कि मैं मर जाऊंगी, मगर सिगरेट पीना नहीं छोड़ूंगी। आखिरकार उसे गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयरलाइन्स के अधिकारियों का मानना है कि महिला ड्रग्स के नशे में थी।

टॉपलेस होकर प्लेन में घूमने लगी महिला
फ्लाइट में अभद्रता और हंगामा करने वाली महिला का नाम अंझेलिका मोस्कविटिना (49 साल) बताया गया। जिसने सिगरेट पीने की जिद पर अड़कर अपनी बात मनवाने के लिए अपने कपड़े उतार दिए और टॉपलेस होकर फ्लाइट में घूमने लगी। अचानक ऐसा होते ही फ्लाइट में अफरातफरी मच गयी। क्रू मेंबर्स ने महिला को समझाने और काबू करने की खूब कोशिश की, लेकिन वो बदतमीजी और बदसलूकी पर उतर आई। हुआ यूं कि जब अंझेलिका प्लेन के टॉयलेट में गईं और वहां उसने सिगरेट पीना शुरू कर दिया, इसी दौरान प्लेन में कंपन शुरू हो गई और यात्रियों की घबराहट बढ़ गई। महिला का रवैया देखकर एक क्रू मेंबर ने उन्हें कंबल से ढकने की कोशिश की लेकिन खुद को ढकने को तैयार नहीं थी।

फ्लाइट में हथकड़ी पहनाई गई
इतना ही नहीं इसके बाद वह कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने लगी। उसने यह सब सबके सामने आकर किया। इस दौरान फ्लाइट में बच्चों सहित अन्य यात्री भी मौजूद रहे। आरोप है कि जब एक फ्लाइट अटेंडेंट महिला को कपड़े पहनाने के लिए गयी तो महिला ने उसे काट दिया। उड़ती फ्लाइट के दौरान किसी तरह महिला यात्री को संभाला गया। जब विमान मास्को हवाई अड्डे पर उतरा तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button