क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

कठुआ में CISF जवान ने सहकर्मियों को मारी गोली, सहायक कमांडेंट समेत चार की मौत

कठुआ (जम्मू), 29 सितंबर, 26. कठुआ के बसोहली सब डिवीजन के हट्ट माश्का में एनएचपीसी संचालित पनबिजली परियोजना में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने कहासुनी के बाद अपने ही अधिकारियों पर गोलियां दाग दीं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार जवान ने एक सहायक कमांडेंट, एक सब इंस्पेक्टर और दो जवानों को गोली चलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। चारों की मौत हो गई है। इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में सीआईएसएफ के चार जवानों की मौत हो गई, जिनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के ये जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली के मशका गांव में सेवा-तीन पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि कठुआ में सेवा-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट यूनिट में किसी बात को लेकर CISF जवानों के बीच बहस हो गई. इसी दौरान 2009 बैच के एक हेड कॉन्स्टेबल HC अबदेश कुमार ने CISF के ही चार जवानों पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई. यह घटना शाम 7 बजे हुई. घटना के बाद आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को पुलिस के हवाले किया गया है. वहीं, CISF ने मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है.

उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर दो जवानों के बीच बहस हुई और बाद में उनमें से एक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे ये मौतें हुईं। अधिकारियों ने बताया कि सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

जान गंवाने वाले अधिकारी और जवान
असिस्टेंट कमांडेंट, अंकित कुमार पांडे
एसआई, लक्ष्मण सिंह
कॉन्स्टेबल, रफीक अहमद
कॉन्स्टेबल, संदीप कुमार

Related Articles

Back to top button