खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

वनडे कप्तानी डेब्यू में जीरो पर आउट होने वाले श्रेयस अय्यर पहले भारतीय कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 244 रनों से शानदार जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए मेजबान टीम ने 333 रन बनाए लेकिन भारतीय पारी सिर्फ 89 रनों पर ही सिमट गई। इस मुकाबले में कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 27 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने पहले ही ओवर में कहर बरपाया और बगैर कोई रन दिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम कभी संभल नहीं सकी और महज 89 रनों पर सिमट गई।

वनडे कप्तानी डेब्यू पर शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय कप्तान बने श्रेयस अय्यर
माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया चौथा वनडे श्रेयस अय्यर के करियर का ऐसा अध्याय बन गया है, जिसे वे जल्द से जल्द भुलाना चाहेंगे। पहली बार वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे अय्यर पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। इस विफलता के साथ ही वे वनडे कप्तानी के डेब्यू मैच में शून्य पर आउट होने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।

मैट हेनरी ने 6 विकेट लेकर टीम इंडिया को शर्मनाक हार के लिए किया मजबूर
अपने ट्रिपल-विकेट मेडन के बारे में बात करते हुए हेनरी ने कहा कि एक सीधा-सादा प्लान और थोड़ी किस्मत उनके पक्ष में रहा। उन्होंने कहा- यह काफी दिलचस्प है, है ना? हवा बहुत तेज थी, जिससे चीजें काफी आसानी हो गईं। जब आप एक सरल गेम प्लान के साथ उतरते हैं, तो ऐसा होना मजेदार होता है। इसमें थोड़ी किस्मत का भी हाथ था। एक शॉट थोड़ा नीचे रहा, शायद हवा ने मुझे थोड़ा एक तरफ धकेल दिया था।

मैट हेनरी के पहले ओवर के कहर से उबर नहीं पाई टीम इंडिया
बे ओवल मैदान पर खेले गए इस चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 334 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय पारी की शुरुआत किसी बुरे सपने की तरह हुई। कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में तीन बड़े विकेट झटककर भारतीय शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। विराट कोहली भी पांचवीं गेंद पर शून्य के स्कोर पर बोल्ड हो गए। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरी ने कप्तान श्रेयस अय्यर को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर तीन प्रमुख विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम पूरी पारी में संभल नहीं सकी और महज 89 रनों पर ढेर हो गई। मैट हेनरी ने कुल 6 विकेट अपने नाम किए, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 244 रनों के विशाल अंतर से मुकाबला जीत लिया।

19 नवंबर से टेस्ट सीरीज में भी खेलेंगे
हेनरी ने कहा कि उनके रिकवरी प्रोसेस को बहुत सावधानी से संभालना जरूरी था, खासकर तब जब आगे एक लंबा घरेलू समर सीजन आने वाला हो। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि यही सबसे अहम बात थी। जाहिर है, जब सिर पर ऐसी चोट लगती है, तो आपको बहुत ज्यादा सावधान रहना पड़ता है। इस वजह से चीजें थोड़ी पीछे जरूर चली गईं, लेकिन आगे आने वाले बड़े समर सीजन के लिए यह रिकवरी बहुत महत्वपूर्ण है।

हेनरी अब 19 नवंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम से जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘मैं टेस्ट स्क्वॉड से जुड़ने जा रहा हूं। हमारा एक छोटा सा ट्रेनिंग कैंप है, जहां हम लाल गेंद से अभ्यास करेंगे और अगले हफ्ते के लिए तैयार होंगे।

Related Articles

Back to top button