उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षा

वेनू अग्रहरी ढींगरा को मिली उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की नई जिम्मेदारी

देहरादून, 13 नवम्बर, 26. उत्तराखंड में आगामी चुनाव से पहले बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नेतृत्व में बदलाव किया गया है. राज्य सरकार ने देहरादून की वेनू अग्रहरी ढींगरा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नामित किया है. शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से 13 नवंबर, 2026 को आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू हो जाएगी.

शासनादेश के अनुसार, उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में पूर्व में नामित अध्यक्ष का कार्यकाल 6 जनवरी, 2025 को समाप्त हो गया था. इसके बाद आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किए जाने के संबंध में 21 फरवरी, 2025 और 24 फरवरी, 2025 को ऑर्डर जारी किए गए थे. अब सरकार ने इन दोनों आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए वेनू अग्रहरी ढींगरा को आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है.  इस तरह आयोग के नेतृत्व को लेकर पहले जारी कार्यवाहक व्यवस्था की जगह नई नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है. इसके अलावा, अतिरिक्त स्टाफ, कार्यालय, दायित्वों, अधिकारों और सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे.

बीकॉम, एमकॉम ओ एलएलबी कर चुकी हैं वेनु ढींगरा
महिला नेतृत्व की कहानियों को अपनी पुस्तकों में जगह देने वाली वेनू अग्रहरी ढींगरा अब बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष नामित की गई हैं. उनकी अब तक की पहचान लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर रही है. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम और एमकॉम के साथ ही अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा से एलएलबी की पढ़ाई की है. वेनू अग्रहरी ढींगरा की पहचान लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि कानून की है. उनके लेखन में महिला सशक्तीकरण तथा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी प्रमुख विषय रहे हैं. उनकी पुस्तक पावर वुमेन: इंडियाज पॉलिटिकल विनर्स में भारतीय राजनीति की 16 महिला नेताओं की यात्राओं को जगह दी गई है. इसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष संवैधानिक एवं राजनीतिक पदों तक पहुंचीं महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में पहचान बनाने वाली नेताओं की यात्राएं शामिल हैं.

वेनू अग्रहरी ढींगरा को बाल आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से पहले डॉ. गीता खन्ना, उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थी. गीता खन्ना को जनवरी 2022 में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

Related Articles

Back to top button