उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षास्वास्थ्य

शारदा नदी में नहाने गये दो किशोर लापता, खोज रही टीम को नहीं मिल रहा कोई सुराग

टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में मंगलवार दोपहर शारदा नदी में नहाते गये दो किशोरों के डूबने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गये हैं। तैराकी टीम ने गुम हुए दोनों बच्चों की खोज शुरू की, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। बच्चों के डूबने की खबर से परिजन सकते में हैं।

डूबने वालों में एक बरेली का तथा दूसरा पीलीभीत का
पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास की होगी। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित (10 वर्ष) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित (8 वर्ष) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर (मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत) है।

बताया जा रहा है कि अंकित स्कूल की छुट्टी होने के कारण घूमने के लिए अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। जहां उसकी दोस्ती अमित से हो गयी और दोनों बच्चे दोपहर को शारदा नदी के तट पर नहाने चले गये। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहते हैं। नहाते-नहाते वे दोनों नदी की तेज धारा में गायब हो गये। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button