उत्तरप्रदेशमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर बार बाला के कमर लचकाते हुए वायरल वीडियो देखिये

आजमगढ़। अब तक आपने बार-बालाओं के डांस के साथ नाच रहे युवकों को पिस्तौल लहराते हुए देखा होगा, लेकिन आजमगढ़ जिला इस मामले में एक कदम आगे निकल गया। यहां एक कार्यक्रम में असलहा लहराकर नाचते हुए बार बालाओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव का बताया जा रहा है।

आजमगढ़ में एक प्रोग्राम के दौरान बार बाला हाथों में असलहा लेकर नाचती नजर आ रही है। बार बाला एक नहीं बल्कि दोनों हाथों में एक साथ पिस्तौल लेकर डांस करती नजर आ रही है। डांस का यह सब नजारा किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर इस पर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने संबधित थाने को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रुसिया का कहना है रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरियापुर में सोशल मीडिया के द्वारा एक महिला का दोनों हाथों में पिस्तौल लहराते हुए डांस का वीडियो दिखाया गया है। स्थानीय स्तर तक इसकी छानबीन की गई तो पता चला है कि रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर ग्राम में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। जिस व्यक्ति के द्वारा ये वीडियो टि्वटर पर पोस्ट किया गया है उसके संबंध में भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button