उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरस्वास्थ्य

पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल में कार खाई में गिरने से वाहन चालक की मौत

यमकेश्वर। कल्जीखाल के भैंटी-बौंसाल मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के वक्त वाहन में वाहन चालक ही सवार था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लाक में कल एक दर्दनाक हादसा हो गया। असवालस्यू के राजस्व उपनिरीक्षक विपिन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार कल 27 फरवरी को कल्जीखाल के भैंटी-बौंसाल मोटर मार्ग पर भेटी से लगभग 3 किलोमीटर आगे मवाधार के पास एक इको कार (UK12_TA 1264) अचानक अनियंत्रित होने से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

एसडीआरएफ ने बड़ी मेहनत से उक्त युवक के शव को खाई से निकालकर वैकल्पिक व्यवस्था करके मुख्य सड़क तक पहुंचाया। शव को राजस्व पुलिस को सौंप दिया है। मृतक का नाम पंकज कुमार पुत्र नागेंद्र कुमार (28 वर्ष) निवासी ग्राम भंगड़ू, पो. रोडखाल, कल्जीखाल पौड़ी है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button