उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमपर्यटनबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

पूर्णागिरी धाम में बस का इंतजार कर रहे लोगों को कुचलता हुआ चला गया वाहन, पांच की मौत, कई घायल

Listen to this article

चंपावत। उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा गुरुवार को हादसा हो गया। बस का इंतजार कर रहे लोगों एक वाहन कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है।

बस को बैक कर रहा था ड्राइवर और हो गया हादसा


दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन बस संख्या यूए 12/3751 की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। https://sarthakpahal.com/

मृतकों के नाम
बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच यूपी, माया राम पुत्र बब्बू (29), उपरोक्त सौहराव, बहराईच यूपी, नेत्रावती पुत्री वीर सिंह (20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं यूपी, अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं यूपी, रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच यूपी।

घायलों का विवरण
कौशल्या देवी पत्नी बद्री( 40) निवासी सौहराव बहराईच यूपी, कुसुम देवी पत्नी राम सूरत (59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराईच यूपी, पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद (40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच यूपी, सरोज पुत्री बद्री (04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराईच यूपी, राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराईच यूपी, प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह (3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, यूपी, राम सूरत पुत्र अशरफी (48) निवासी बहराई यूपी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button