देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

दिल्ली मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद अब साड़ी गर्ल, भोजपुरी गाने पर खूब नाची, VIDEO

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो हमेशा से ही किसी न किसी बात पर चर्चा में रहती है। बीते कुछ दिनों से बिकिनी में ट्रैवल करने वाली लड़की सुर्खियां बंटोर रही है। इस मामले में इतना तूफान मचा कि मेट्रो को बयान तक जारी करना पड़ गया। लड़की के मेट्रो में ट्रैवल करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। इस बीच दिल्ली मेट्रो के प्लैटफॉर्म पर डांस किए जाने का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की लाल साड़ी में खेसारी लाल यादव के गाने सज के संवर के पर डांस करती दिख रही है। https://sarthakpahal.com/

लड़की दिल्ली मेट्रो में भोजपुरी गाने पर जमदिल्ली मेट्रो हमेशा से ही किसी न किसी बात पर चर्चा में रहती है। बीते कुछ दिनों से बिकिनी में ट्रैवल करने वाली लड़की सुर्खियां बंटोर रही है। इस मामले में इतना तूफान मचा कि मेट्रो कोकर डांस करती नजर आ रही है। उसने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और प्लैटफॉर्म पर डांस कर रही है। लड़की की पहचान अवनि कारिश के तौर पर हुई है। उसने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वह मशहूर भोजपुरी गाने ‘सज के संवर के’ पर डांस करती दिखी। ये गाना खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का है।

इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग डीएमआरसी से सभी तरह की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी को बैन करने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो पर लगाम लगाने के लिए सीआईएसएफ को कदम उठाने चाहिए। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस लड़की की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button