क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

‘कालगर्ल के लिए संपर्क करें’, रातभर स्टेशन की टीवी स्क्रीन पर चलता रहा गंदा विज्ञापन

भागलपुर। अभी हाल ही में पटना स्टेशन पर डर्टी वीडियो चलने के बाद हड़कंप मच गया था। ये मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि अब इसी तरह का मामला भागलपुर में सामने आया। सोमवार को रात साढ़े 8 बजे से एक विज्ञापन यहां सुबह 4 बजे तक चलता रहा। इस विज्ञापन में जो लिखा था, उसे पढ़ कर आप चौंक जाएंगे। इस विज्ञापन में अंग्रेजी में लिखा था कि ‘कॉलगर्ल के लिए XXXXXXXXXX नंबर पर संपर्क करें।’ जैसे ही जिला प्रशासन की नजर में ये बात आई, पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।

अब भागलपुर स्टेशन के सामने बोर्ड पर डर्टी एड
बताया गया कि इस बोर्ड को एक सामाजिक संस्था जीवन जागृति मिशन चलाती है। संस्था के मुताबिक इलेक्ट्रिक बोर्ड को हैक करके इस करतूत को अंजाम दिया गया। लेकिन इतनी देर तक चले विज्ञापन का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया। अब ये वीडियो वायरल हो गया है। इलेक्ट्रिक बोर्ड पर चल रहे डर्टी एड की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद मौके पर डीएसपी और एसडीएम पहुंच गए। डीएसपी अजय चौधरी के मुताबिक सुबह के करीब चार बजे पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बोर्ड के पास कुछ लोगों को जमा देखा, जब विज्ञापन देखा गया तो फौरन बोर्ड को बंद कराया गया।

क्या कहना है बोर्ड चलाने वाली संस्था का https://sarthakpahal.com/
संस्था से बात करने पर पता चला कि प्रशासन ने ही ये इलेक्ट्रिक बोर्ड संस्था को दिया था। इस बोर्ड पर सड़क सुरक्षा और जनहित से जुड़ी सूचनाओं को प्रदर्शित किया जाता है। सभी सूचनाएं हिंदी में चलती थीं, लेकिन सोमवार को रात साढ़े आठ बजे के करीब बोर्ड में अंग्रेजी में डर्टी एड चलने लगा। संस्था ने इसको लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इससे पहले हाल ही में 19 मार्च को राजधानी पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर टीवी स्क्रीन पर डर्टी वीडियो चलने लगा था। इसके बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी हुई थी।

Related Articles

Back to top button