उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अब 24 घंटे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायतें

देहरादून। सीएम हेल्पलाइन 1905 पर अब कोई भी पीड़ित व्यक्ति 24 घंटे किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में डायल 1905 के नए प्रारूप का शुभारम्भ किया। इसमें 1905 डायल के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल एप एवं आडियो काल रिकार्डिंग फीचर की सुविधा भी शामिल की गयी है।

आईटीडीए और संबंधित विभागों ने 1905 का नया वर्जन तैयार किया है। सीएम धामी ने इस नये वर्जन का उद्घाटन करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण के बनाए गये इस हेल्पलाइन पोर्टल का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए, इसके लिए संबंधित विभागों से महीने में दो बार समीक्षा करने को कहा गया है। उनका कहना था कि गुड गर्वनेस हमारा दायित्व है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि का जो सरकार ने उद्देश्य निर्धारित किया है, उसमें 1905 की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव एल. फैनई, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, अरविंद सिंह ह्यांकी, डा. पंकज पांडेय आदि अधिकारी उपस्थित रहे। https://sarthakpahal.com/

फरवरी 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जन शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए इस हेल्पलाइन 1905 की शुरुआत की थी। उस समय सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक इस 1905 नंबर के द्वारा शिकायतें दर्ज कराई जा सकती थीं, या फिर विषम परिस्थितियों में शासन से मदद की गुहार लगायी जा सकती थी।

1905 हेल्पलाइन को नये सिरे से असेम्बल किया गया है। आज तीन सेवाओं के साथ काम शुरू हो गया है। अब सभी विभागों की रिपोर्ट इस पोर्टल पर आ जायेगी। उस काम को करने का जो सक्षम अधिकारी होगा, उसका उत्तरदायित्व भी तय किया जायेगा।
पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड

Related Articles

Back to top button