उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनसामाजिक

जब सीएम धामी के कमर मटकाते ही तालियों से गूंजा पंडाल

देहरादून। जनजाति समुदाय के स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर व उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून में तीन दिवसीय जनजाति महोत्सव चल रहा है। महोत्सव 13 नवम्बर तक चलेगा। बृहस्पतिवार को केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान लोकगीतों की धुनों ने सीएम धामी इतने आकर्षित हुए कि वह खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से दो नए एकलव्य विद्यालय खोलने, सभी जनजाति छात्रों को टैबलेट प्रदान करने और प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय स्थापित करने का आग्रह किया। जिसे केंद्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम भी जनजाति समुदाय के हैं। उत्तराखंड के विकास के अलावा देश के विकास में भी इन जनजाती समुदायों का विशेष योगदान है। केंद्र सरकार इन जनजातियों के लिए अनेकानेक योजनाएं चला रही हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री धामी ने महोत्सव में जनजाति क्षेत्रों के लोगों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया और स्टॉलों में लगे कई तरह के पकवानों का भी स्वाद किया।

Related Articles

Back to top button