उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

ऋषिकेश में फोन पर बात करते हुए गंगानगर एक्सप्रेस की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

ऋषिकेश। श्यामपुर नटराज बाईपास मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास गंगानगर एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी बेटी के साथ रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गयी।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि श्यामपुर नटराज बाईपास मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के सामने एक बुजुर्ग रेलवे लाइन पार सकते समय रायवाला की तरफ से आ रही गंगानगर एक्सप्रेस की चपेट में आकर कट गया है। सूचना मिलते ही एसएसआई दर्शन सिंह काला पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पटरा से हटाकर अपने कब्जे में लिया और एंबुलेस बुलाकर शव को राजकीय चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग फोन पर बातें करते हुए रेल लाइन को पार कर रहे थे, तभी अचानक गंगानगर एक्सप्रेस आ गयी और बुजुर्ग के उसकी चपेट में आने से मौत हो गयी। बुजुर्ग का नाम ओमप्रकाश सेमवाल पुत्र श्रीनंद सेमवाल है, जिनकी उम्र 60 साल है। परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। मृतक गंगानगर ऋषिकेश का रहने वाला है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button