उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

डोईवाला में 4 साल से कमरे में कैद गढ़वाली युवक वैभव ने अपना लिया इस्लाम धर्म

डोईवाला। डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत बुल्लावाला निवासी 26 वर्षीय वैभव बिजल्वाण नामक युवक पिछले चार साल से खुद को घर में कमरे में बंद कर नमाज पढ़ने के साथ ही ऊर्दू सीखने लगा। परिवार वालों ने जब उससे इस बात का विरोध किया, तो युवक अपने परिवार वालों से मारपीट पर उतारू हो गया। पुत्र से परेशान होकर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पता चला है कि युवक हिंदू होते हुए पिछले चार साल से पांचों वक्त की नमाज पढ़ रहा था और अपने साथियों को भी इस्लाम से जुड़ने के लिए उकसाता रहता था। https://sarthakpahal.com/

2019 में पालिटेक्निक करने के बाद बंद था घर में
वैभव बिजल्वाण 2019 में पॉलिटेक्निक करने के बाद से चार साल से घर के कमरे में कैद था। घर के लोगों ने बताया कि वह दिन-रात कमरे में ही रहता था। केवल सुबह, दोपहर व रात को खाना खाने और शौचालय के लिए ही वह बाहर आता था। परिवारवालों के पूछने पर वह उनको ऑनलाइन पढ़ाई की बात कहकर टाल देता था।

पाकिस्तान से आनलाइन उर्दू सीख रहा था युवक
पुलिसको जानकारी मिली है कि वैभव बिटकॉन ग्रुप से जुड़ा था और अब्दुल कादिर की वीडियो देखता रहता था। उसने पाकिस्तान से ऑनलाइन ऊर्दू सीखी। पिता की तहरीर ने पर पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ की। देर रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जानकारी दी कि युवक से पूछताछ की गई है। फिलहाल किसी तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधि में संलिप्त होने की बात सामने नहीं आई है। युवक के मोबाइल और लैपटॉप से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

Related Articles

Back to top button