उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

रूस और यूक्रेन के बीच क्या है विवाद की असली वजह?

नई दिल्ली। विवाद की असली वजह रूस और यूक्रेन के बीच क्या है? यह सवाल एक जमाने में सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन और रूस के बीच अदावत की वजह क्या है, आखिर ऐसा क्या हुआ था कि पुतिन ने अपनी सेना को युद्ध करने का आदेश दे दिया। क्या है दुनिया को विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़े करने वाले विवाद की असली वजह?

विवाद की असली वजह 2013 में तब शुरू हुई थी जब यूक्रेन के तत्कालीन राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच का कीव में वहां की जनता द्वारा जबदस्त विरोध शुरू हुआ। यानुकोविच को रूस का समर्थन हासिल था, जबकि प्रदर्शनकारियों को अमेरका और ब्रिकेट का समर्थन। बगावत के चलते फरवरी 2014 में यूक्रेन के राष्ट्रपति यानुकोविच को देश छोड़ कर रूस की शरण में जाना पड़ा था। यहीं से विवाद की शुरूआत हुई।

दरअसल, अलगाववादियों से निपटने के लिए यूक्रेन ने नई रणनीति बनाई। यूक्रेन ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) से दोस्ती गांठी और खुल्लम-खुल्ला अमेरिका की शरण में पहुंच गया। यूक्रेन अगर नाटो से जुड़ जाता है तो रूस पूरी तरह घिर जाएगा, क्योंकि भविष्य में नाटो देश की मिसाइलें यूक्रेन की धरती पर तैनात की जाएंगी, जो भविष्य में उसके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button