उत्तरप्रदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

दो सहेलियों में हुआ प्यार, एक ने बदलवाया जेंडर और फिर कोर्ट में दी शादी की अर्जी

बरेली। दो सहेलियों के बीच आपस में प्यार का ऐसा जुनून चढ़ा कि दोनों साथ जीने-मरने और शादी के बंधन में बंधने को राजी हो गईं। एक ने अपना जेंडर तक बदलवाकर एसडीएम कोर्ट में शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर दिया है। एसडीएम ने शासकीय अधिवक्ता से इस मामले में राय मांगी है।

परिवार के भारी विरोध के बीच दोनों पति-पत्नी बनने को तैयार
बरेली में प्राइवेट नौकरी करने वाली दो लड़कियों की दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने पति-पत्नी बन कर जीवन बिताने की ठान ली। बताया जा रहा है कि एक लड़की बदायूं की रहने वाली है और दूसरी बरेली की। बदायूं की लड़की की मुलाकात बरेली की रहने वाली लड़की से होती है और धीरे-धीरे दोस्ती में बदल जाती है और यह दोस्ती फिर प्यार के उस हद तक पहुंच गई, जहां दोनों ने पति-पत्नी बन कर साथ रहने का इरादा कर दिया। दोनों सहेलियों में प्यार इस कदर हो गया कि परिवार के विरोध के बावजूद दोनों पति पत्नी के रिश्ते में बंधने को तैयार हो गईं।

लड़की जेंडर बदलवाकर लड़का बन गया
बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों में से एक लड़की ने मेडिकल की जटिल प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना जेंडर बदलवाकर लड़की से लड़का बन गई। इसके बाद दोनों ने एसडीएम सदर की कोर्ट में शादी के रजिस्ट्रेशन की अर्जी दी। शादी के रजिस्ट्रेशन की अर्जी आने के बाद एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडे ने इस मामले में शासकीय अधिवक्ताओं से विधिक राय मांगी है।

एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडे ने बताया कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक एप्लीकेशन आई थी। उसके अनुसार अगर कोई अपनी शादी का यहां रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो एसडीएम के यहां एप्लीकेशन दे सकता है, क्योंकि, इस केस में जेंडर चेंज करने के बाद एप्लीकेशन आई है, इसलिए विधिक राय मांगी गई है, क्योंकि, पहली बार ऐसा केस हमारे सामने आया है, इसलिए जानना चाहते हैं कि इसमें कानूनी नियम क्या है और नियम के अनुसार जो भी होगा वह किया जाएगा। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button