उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरस्वास्थ्य

सतपुली में जलाभिषेक करने गई युवती और किशोरी स्नान करते समय नयार नदी में बहीं, दोनों की मौत

Listen to this article

कोटद्वार। कोटद्वार में सतपुली के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गई।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

नयार नदी में बहने से दोनों युवतियों की मौत
वहां मौजूद लोगों में इस घटना से हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सतपुली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नयार नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। थोड़ी दूरी पर दोनों युवतियों मिल गईं, लेकिन तब तक डूबकर दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों युवतियों के शव नयार नदी से बाहर निकाले। https://sarthakpahal.com/

पूजा पाठ से पहले स्नान करने गई थी दोनों युवतियां


सतपुली उठलसैंण की मधु और गंगा नाम की युवतियां दंगलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन और पूजा पाठ के लिए आई थीं। दर्शन से पहले मधु और गंगा ने सोचा स्नान कर लिया जाए। दोनों युवतियां रेतपुर पर नयार नदी में स्नान करने पहुंच गईं। इसी दौरान वो नयार नदी की तेज धारा में बह गईं। मधु की उम्र 27 वर्ष और गंगा की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके के लोग गमगीन हैं. दोनों के गांव में मातम पसरा है। सावन के पहले सोमवार पर हुई इस दर्दनाक घटना से हर कोई दुखी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button