देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियो

हिंदू से ईसाई और अब मुसलमान, दो बच्चों की मां अंजू धर्म बदलकर बनी फातिमा, video

Listen to this article

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रहने वाली अंजू पाकिस्तान पहुंचकर अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से फातिमा बनकर शादी कर चुकी है। इन दोनों की दोस्ती साल 2020 में फेसबुक के जरिए हुई थी। पहले मैसेंजर पर बात होती थी, इसके बाद नंबर एक्सचेंज हुए और वॉट्सएप पर बात चलने लगी। अंजू के दो बच्चे हैं। दो साल पहले अंजू ने विदेश में नौकरी के नाम पर पासपोर्ट बनवाया था।

अंजू का परिवार हिंदू से ईसाई बन गया था

बता दें कि नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रहता है। नसरुल्लाह की उम्र 29 साल है, जबकि अंजू 34 साल की है। दोनों के बीच तीन साल से बातचीत हो रही थी। बीते दिनों अंजू अपने पति से झूठ बोलकर नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू मीना का ननिहाल जालौन के माधौगढ़ में तहसील के कैलोर गांव में है। अंजू के परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया था. इसी वजह से उसके रिश्तेदार अंजू से ताल्लुक नहीं रखते थे। अंजू इस समय राजस्थान के भिवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही है।

दो साल पहले विदेश में नौकरी के लिए बनवाया था पासपोर्ट
अंजू का पति अरविंद भी भिवाड़ी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। अंजू ने 2 साल पहले ही पासपोर्ट बनवाया था। चार दिन पहले जयपुर घूमने जाने की बात कहकर वह भिवाड़ी गयी थी। 21 जुलाई 2023 को वह पाकिस्तान पहुंच गयी। अरविंद के दो बच्चे हैं, अंजू और अंजू के भाई के साथ किराये के फ्लैट में रहते हैं।

धर्म बदलने के बाद की शादी, नाम रखा फातिमा
पाक मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि धर्म बदलने के बाद अंजू का इस्लामिक नाम फातिमा रखा गया है। अंजू और नसरुल्लाह की शादी जिला कोर्ट में हुई है। अंजू ने इस्लाम अपना लिया है। मालकुंड डिवीजन के डीआइजी नासिर महमूद दस्ती ने अंजू और नसरुल्लाह की शादी की पुष्टि की। दोनों की शादी जिला और सत्र न्यायाधीश डीआइजी मालकुंद की कोर्ट में कराई गई, जिसके बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में नसरुल्लाह के घर पहुंचाया गया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button