उत्तराखंडखेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

सबसे कम उम्र में चेस का चैंपियन बना उत्तराखंड का तेजस तिवारी

हल्द्वानी। जिस उम्र में बच्चे ठीक से पढ़ना भी नहीं सीख पाते, उस उम्र में हल्द्वानी के तेजस तिवारी ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक किसी ने नहीं किया है। साढ़े 5 साल के तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बन गए हैं। फिडे रेटिंग में उन्हें 1,149 वीं रेटिंग मिली है। इसके साथ ही तेजस तिवारी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बने हैं।

यंगेस्ट चेस प्लेयर का खिताब पहले ही मिल चुका है
तेजस उत्तराखंड के ‘यंगेस्ट चेस प्लेयर’ का खिताब हासिल कर चुके हैं। तेजस साढ़े 3 साल की उम्र से शतरंज खेल रहे हैं। तेजस ने हाल ही में रुद्रपुर में हुई प्रथम स्व. धीरज सिंह रघुवंशी ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में चार ड्रा और दो जीत के साथ फिडे रेटिंग प्राप्त की है। इसके अलावा मार्च 2022 में उत्तराखंड शतरंज संघ की ओर से आयोजित 16वीं उत्तराखंड स्टेट ओपन शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 8 वर्ग में तेजस ने प्रथम स्थान हासिल किया था। तेजस के विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बनने पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ फिडे की ओर से पुष्टि की गई है।

अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ फिडे ने की पुष्टि
अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ फिडे (FIDE) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए तेजस तिवारी की उपलब्धि के बारे पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने तेजस तिवारी को सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी घोषित किया है। तेजस को फिडे मानक रेटिंग में 1149 वीं रेटिंग हासिल हुआ है। तेजस की यह कामयाबी राज्य और देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

हल्द्वानी के रहने वाले हैं तेजस तिवारी
तेजस सुभाष नगर हल्द्वानी के रहने वाले हैं। तेजस को शतरंज की बारीकियां उनके पिता शरद तिवारी से हासिल हुई। जबकि, उनकी मां इंदु ने भी उन्हें काफी प्रेरित किया। मात्र साढ़े पांच साल की आयु में ही देश के 12 राज्यों में खेलकर प्रतिभा का लोहा मनवा चुके तेजस की उपलब्धि पर उनके परिजन बेहद खुश हैं। वहीं, तेजस रोजाना 2 से 3 घंटे शतरंज का अभ्यास करता है। ग्रैंड मास्टर के साथ ही विश्व चैंपियन बनना चाहता है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button