चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में BJP ने किया यज्ञ का आयोजन

देहरादून। आज 23 अगस्त को पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए एमपी का महाकाल हो या अयोध्या का राम मंदिर सब जगह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी मे देहरादून में भारतीय जनता पार्टी, अंबेडकर नगर मंडल राजपुर रोड विधानसभा द्वारा घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना हेतु एक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा हवन किया गया। पुजारी ने अग्नि देव से प्रार्थना की कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग हो और भारत ऐसा करने वाला पहला देश बने। केदारनाथ, बदरीनाथ सभी जगह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से देहरादून के प्रथम नागरिक सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, महामंत्री अभिषेक नौडियाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डाबर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन, डॉ. जीएन राव, मंडल मंत्री दीपक जेठी, सोशल मीडिया संयोजक हिरदेश लूथरा, अंकित गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अनूप गोयल, भाजपा नेता गोपाल पुरी, रईस अंसारी, शानू सभरवाल, प्रीति करणवाल, राजकुमार प्रजापति एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। https://sarthakpahal.com/
इसके साथ ही नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पुजारी हनुमान प्रसाद ने भी पूजा-अर्चना की। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, शक्तिपीठ कालीमठ, त्रिजुगीनारायण मंदिर सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में चंद्रयान -3 अभियान की सफलता के लिए पूजा अर्चना की गई। इससे पहले सीएम धामी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। हरिद्वार में बाबा रामदेव ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए यज्ञ किया।