उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बागेश्वर के कौसानी में सात फेरे लेने जा रही थी नाबालिग लड़की, लेकिन पुलिस आई और फिर…

बागेश्वर। देश में भले ही बाल विवाह की दर में कमी आई हो, लेकिन पहाड़ों पर अभी भी यह बाल विवाह की प्रथा जारी है। ताजा मामला बागेश्वर के कौसानी से सामने आया है, जहां दशहरा पर्व पर एक नाबालिग लड़की प्रेम विवाह करने जा रही थी, तभी पुलिस आ गई और शादी को रुकवा दिया। जिससे वर पक्ष की तैयारियां धरी की धरी रह गई।

जानकारी के मुताबिक, कौसानी के दुदिला गांव में रहने वाले 21 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय एक लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और लड़की दोनों एक ही इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। लड़का पास हो गया था, जबकि, लड़की 12वीं में फेल हो गई। बताया जा रहा है कि दशहरा पर्व पर दोनों प्रेमी प्रेमिका सात फेरे लेने की तैयारी पर थे, लेकिन इसकी भनक पुलिस को मिल गई।

नाबालिग लड़की शादी करने के लिए अपने घर से करीब 22 किमी दूर अपने प्रेमी के घर भी पहुंच गई। उधर, जैसे ही नाबालिग की शादी होने की सूचना मिलने पुलिस को मिली लिहाजा, पुलिस रात भर गांव में डटी रही। सुबह सीडब्ल्यूसी के जगदीश जोशी, सदस्य संतोष टम्टा, हेमलता भट्ट भी वहां पहुंच गए। जबकि, थानाध्यक्ष मनवर सिंह की टीम पहले से वहां जमी थी।

पुलिस की टीम लड़की के हाईस्कूल और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच करने पर लड़की को 18 साल पूरे नहीं हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यह अंतरजातीय विवाह भी था। जिसके चलते यह विवाह चर्चाओं में था। वहीं, पुलिस ने परिजनों को समझाया और शादी रुकवा दी। साथ ही बालिग होने तक शादी न करने का संकल्प पत्र भी भरवाया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button