उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, हादसे में बाल-बाल बचे हरदा

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी बीती देर रात बाजपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में हरीश रावत और चालक घायल हो गए। जिन्हें बाजपुर के सीओ अपनी गाड़ी में पहले बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर काशीपुर के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। इलाज के बाद हरीश रावत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हादसे में हरीश रावत की फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। जैसे ही कांग्रेसजनों को हरीश रावत की गाड़ी के हादसे की सूचना मिली वे काशीपुर की ओर दौड़ पड़े।

बताया जा रहा है कि बीते दिन पूर्व सीएम हरीश रावत हल्द्वानी हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। जिसके बाद वह अपनी फॉर्च्यूनर वाहन से हल्द्वानी से काशीपुर के लिए जा रहे थे। बाजपुर से गुजरते समय अचानक उनका वाहन सीमेंट से बने डिवाइडर से जा टकरायी। हादसे में हरीश रावत और चालक को हल्की चोटें आयी है। पूर्व सीएम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वाहन चालक और गनर भी बाल-बाल बचे
हादसे में गाड़ी के अगले हिस्से को काफी क्षति पहुंची है। डॉक्टरों ने फिलहाल किसी भी खुली चोट व बड़ी चोट लगने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम की गाड़ी टकराने के बाद भी वाहन के एयर बैग नहीं खुले। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री अपने सारे टेस्ट करवाने के बाद देर रात्रि अपने होटल के लिए निकल गए थे। इस दुर्घटना में पूर्व सीएम के साथ साथ वाहन चालक तथा उनके गनर के बाल बाल बचे। बता दें कि दुर्घटना उसे समय घटी जब उनकी गाड़ी बाजपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भारी वाहन को ओवरटेक करते समय गलत दिशा में आ रहे टेंपो को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से जा टकराई। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button