खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

सत्ते पे सत्ता, शमी बने भारत के तुरुप का इक्का, विश्व कप का फाइनल हुआ पक्का

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की तरफ से किसी वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि वह अपने लिए मौके का इंतजार कर रहे थे और उन्हें खुशी है कि उन्होंने इसे अच्छी तरह से भुनाया है। शमी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर सात विकेट लेकर भारतीय रिकॉर्ड बनाया। यह पहला अवसर है जबकि भारत के किसी गेंदबाज ने वनडे मैच में सात विकेट हासिल किए।

मैन ऑफ द मैच चुने गये मो. शमी
इस शानदार प्रदर्शन के लिए शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शमी को भारत के शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिला था लेकिन इसके बाद जब उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया तो उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। वह अभी तक इस टूर्नामेंट में 23 विकेट ले चुके हैं। https://sarthakpahal.com/

‘मैं अपने लिए मौके का इंतजार कर रहा था। मैंने बहुत अधिक सीमित ओवरों की क्रिकेट नहीं खेली थी। मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही धर्मशाला में वापसी की। हम वेरिएशन को लेकर बहुत बात करते हैं लेकिन मेरा मानना है कि गेंद को आगे पिच कराकर नई गेंद से विकेट लेना महत्वपूर्ण होता है।’ मो. शमी

‘यह शानदार एहसास है। पिछले दो विश्व कप में हम सेमीफाइनल में हार गए थे। कोई नहीं जानता कि आपको ऐसा मौका फिर कब मिलेगा इसलिए हम इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। हम इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे।’ मो. शमी

12 साल बाद फाइनल में पहुंचा भारत
भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से मात देकर 12 साल बाद फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने सेमीफाइनल के इस मैच में रिकॉर्ड 397 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 327 रनों पर आउट हो गई। इस वर्ल्ड कप में ये भारत की लगातार 10वीं जीत है। न्यूजीलैंड की पारी में डेरेल मिचेल ने 119 गेंदों पर 134 रन अपने नाम किए। वहीं कप्तान केन विलियम्सन ने 69 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button